दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर राजधानी रांची में दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। वहीं राज्यभर में जगह-जगह अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। इनमें डीएसपी , इंस्पेक्टर और दारोगा भी शामिल हैं। इधर गिरिडीह में शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर आज से तेरह अक्टूबर तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दौरान शाम चार बजे से सुबह चार बजे तक शहर में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वहीं सुबह आठ बजे से अगले दिन सुबह चार बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
Site Admin | अक्टूबर 9, 2024 1:01 अपराह्न
दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर राजधानी रांची में दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनात