अक्टूबर 10, 2024 8:37 अपराह्न

printer

दुर्गा पूजा के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

दुर्गा पूजा के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। राज्य के आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि हरेक जिले में कण्ट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहाँ से पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैनी निगाह रखी जा रही है।
   

आईजी अभियान ने लोगों से सोशल मीडिया पर अपुष्ट और भ्रामक खबरों से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।