पश्चिम बंगाल पुलिस ने दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बाहर कथित रूप से द्वितीय वर्ष की एमबीबीएस छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में शामिल एक सहयोगी को हिरासत में लिया है। पीडि़ता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इस घटना में कॉलेज प्राधिकरण से रिपोर्ट पेश करने को कहा है। एमबीबीएस की छात्रा ओडिशा की रहने वाली है।
राज्य के मुख्य सचिव नारायण स्वरूप निगम ने कहा कि रिपोर्ट कल तक आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अधिकारियों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कॉलेज परिसर के भीतर विद्यार्थियों ने एक विरोध प्रदर्शन किया।