अक्टूबर 18, 2024 7:14 अपराह्न

printer

दुर्गः नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता और दो अन्य सफाई कर्मचारियों को निलंबित किया

नगर निगम दुर्ग में ड्यूटी के दौरान शराब पार्टी करने का वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता और दो अन्य सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।  

 

नगर निगम दुर्ग की अतिक्रमण शाखा में सोलह अक्टूबर को राजस्व अधिकारी अपने सहयोगियों के साथ ड्यूटी के दौरान शराब पार्टी करते कैमरे में कैद हुए थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने नगर निगम आयुक्त को जांच के निर्देश दिए।

 

नगर निगम आयुक्त  ने जांच के बाद प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर राजस्व अधिकारी और दो अन्य सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।