मई 26, 2024 8:00 अपराह्न

printer

दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान करने की तैयारी अब लगभग अंतिम चरण में

दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान करने की तैयारी अब लगभग अंतिम चरण में है। यहां एक जून को मतदान होना है। भारतीय जनता पार्टी की सीता सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नलिन सोरेन चुनाव के बीच यहां मुख्य मुकाबला है। नलिन सोरेन शिकारीपाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से सात बार और सीता सोरेन जमा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। दोनों वर्तमान में विधायक हैं। इस लोकसभा क्षेत्र से 1980 से अब तक आठ बार झारखंड मुक्ति मोर्चा और तीन बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। शिबू सोरेन और बाबूलाल मरांडी यहां से सांसद रह चुके हैं। इस बार इस लोकसभा क्षेत्र में कुल 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।