अप्रैल 29, 2024 2:40 अपराह्न

printer

दुमका लोकसभा क्षेत्र में पहली जून को सातवें और अंतिम चरण में मतदान होगा

दुमका लोकसभा क्षेत्र में पहली जून को सातवें और अंतिम चरण में मतदान होना है। इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में दुमका जिले के शिकारीपाडा, दुमका और जामा के अलावा जागमताड़ा जिले के नाला और जामताड़ा तथा देवघर जिले का सारठ शामिल है। इन सभी क्षेत्रों में मतदान के बाद इवीएम को दुमका लाया जाएगा और बज्रगृह में इन्हें रखा जाएगा और यहीं चार जून को मतों की गिनती की जाएगी। इस बार भी दुमका पोलिटेकनिक कॉलेज में बज्रगृह बनाया जा रहा है।  दुमका के जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त ए दोड्डे ने मतदान के बाद इवीएम को सुरक्षित रखने के लिए बनाए जा रहे बज्रगृह का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला