दुमका लोकसभा का चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा इस बार पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो स्टीफन मरांडी के नेतृत्व में लड़ेगा। यह पहली बार होगा, जब पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन स्वास्थ्य कारणों से चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में हैं। ऐसे में पार्टी ने दुमका लोकसभा चुनाव प्रो मरांडी की अगुआई में लड़ने का फैसला किया है। स्टीफन मरांडी ने सीता सोरेन को सोरेन परिवार और झामुमो की एक कमजोर कड़ी बताते हुए भाजपा पर झामुमो और शिबू सोरेन परिवार को खत्म करने की साजिश करने का आरोप लगाया है।
Site Admin | अप्रैल 12, 2024 3:46 अपराह्न
दुमका लोकसभा का चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा इस बार पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो स्टीफन मरांडी के नेतृत्व में लड़ेगा
