मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 24, 2024 4:40 अपराह्न

printer

दुमका में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र ने धन की नई किस्म विकसित की

दुमका में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र ने सुखाड़ की स्थिति में भी अच्छी खेती के लिए धन की नई किस्म विकसित की है। धान की इस सूखारोधी नई किस्म को आइआर-64 डीआरटी-1 नाम दिया गया है। यह बीज पहाड़ी और पानी की कमी वाले इलाकों के लिए बेहद उपयोगी है। सुखाड़ की स्थिति में भी धान की यह किस्म बिना पानी के 21 दिनों तक जीवित रह सकती है, जबकि अन्य धान के प्रभेद इस अवधि में मर जाते हैं।