मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 28, 2024 3:30 अपराह्न

printer

दुमका के पुलिस लाइन मैदान में तीन दिवसीय संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

दुमका के पुलिस लाइन मैदान में तीन दिवसीय संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में संताल परगना के दुमका पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा, जामताड़ा और देवघर जिले के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन संताल परगना क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव कुमार ने किया। मौके पर दुमका, पाकुड़ और जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक सहित सभी 6 जिलों के पुलिस उपाधीक्षक मौजूद थे।

 

इस प्रतियोगिता में फुटबाल, एटलेटिक्स, हॉकी, लॉन्ग जम्प और हाई जम्प जैसी प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई हैं। इस प्रतियोगिता में चुने गए खिलाड़ी राज्यस्तरीय पुलिस खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।