जनवरी 25, 2026 6:31 अपराह्न

printer

दुबई में भारतीय समुदाय ने भारत का 77वां गणतंत्र दिवस मनाया

दुबई में इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल और इंडिया क्‍लब ने दुबई में आज भारत का 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। यह संयुक्‍त अरब अमीरात और भारत के बीच बढ़ते सामुदायिक, सांस्‍कृतिक और व्‍यापारिक आदान-प्रदान का प्रतीक है।

इस अवसर पर इंडिया क्‍लब के सदस्‍य उनके परिजन और सामाजिक नेता शामिल हुए। दुबई में भारत के महावाणिज्‍य दूत सतीश सिवान ने कारोबार और समुदाय के बीच बढ़ते सहयोग की सराहना की। उन्‍होंने हाल ही में संयुक्‍त अरब अमीरात के राष्‍ट्रपति की भारत यात्रा का उल्‍लेख किया और कहा कि मार्च 2026 तक दोनों देशों के बीच आपसी व्‍यापार एक सौ दस अरब डॉलर तक पहुंचने की सम्‍भावना है।

इस अवसर पर इंडिया बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल के अध्‍यक्ष सिद्धार्थ बालाचन्‍द्रन और इंडिया क्‍लब के अध्‍यक्ष मोहन वालरानी भी उपस्थित थे।