दुबई और अबू धाबी से भारत के लिए उड़ानें कल रात से फिर शुरू हो गईं। पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण संयुक्त अरब अमीरात में फंसे हजारों भारतीयों के लिए यह बड़ी राहत की बात है कि दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ानें कई दिनों के बाद बहाल हो गईं। दुबई मीडिया कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दुबई हवाई अड्डों ने कल शाम सीमित उड़ानें फिर से शुरू होने की पुष्टि की है, जिसमें दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा-डीएक्सबी और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल -अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा-डीडब्ल्यूसी से कुछ ही उड़ानों को संचालित करने की अनुमति दी गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे डीएक्सबी या डीडब्ल्यूसी के लिए तब तक यात्रा न करें जब तक कि उनकी एयरलाइन द्वारा उन्हें प्रस्थान का निश्चित समय न बता दिया जाए।
News On AIR | मार्च 3, 2026 8:16 पूर्वाह्न
दुबई और अबू धाबी से भारत के लिए उड़ानें फिर से शुरू होने से संयुक्त अरब अमीरात में फंसे यात्रियों को राहत