मार्च 11, 2026 3:11 अपराह्न

printer

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दो ड्रोन हमले, चार लोग घायल

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दो ड्रोन हमलों में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में घाना के दो और भारत तथा बांग्‍लादेश के एक-एक नागरिक को हल्‍की चोटें आईं हैं। आपातकालीन सेवाएं तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई यातायात सामान्य रूप से जारी है। उड़ानों में कोई बाधा नहीं आई है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला