भारत, दुनिया में स्मार्टफोन का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश बन गया है। 2019 में यह 23वें स्थान पर था। नवंबर में एक ही महीने में स्मार्टफोन निर्यात 20 हजार करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। सोशल मीडिया पर एक लेख साझा करते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस उपलब्धि की सराहना की और इसे ‘मेकिंग भारत स्टोरी’ बताया है।
Site Admin | दिसम्बर 17, 2024 1:35 अपराह्न
दुनिया में स्मार्टफोन का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश बना भारत
