दुनिया के सबसे उम्रदराज शासक पॉल बिया ने फिर से चुनाव जीत लिया है, उन्हें फिर से कैमरून के राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किया गया है। यह उनका आठवां कार्यकाल होगा। उन्हें 53.66 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।
देश की संवैधानिक परिषद ने कहा कि पॉल बिया को 53.66% मत मिले जबकि उनके पूर्व सहयोगी रहे विरोधी नेता तचिरोमा बेकरी को 35.19% वोट मिले हैं।
बिया ने 1982 में पदभार संभाला था और तब से सत्ता पर उनकी पकड़ मज़बूत है। उन्होंने 2008 में राष्ट्रपति पद की सीमा को समाप्त कर दिया और बड़े अंतर से दोबारा चुनाव जीते। 1960 में फ्रांस से आज़ादी के बाद से बिया कैमरून का नेतृत्व करने वाले केवल दूसरे राष्ट्राध्यक्ष हैं।