मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 7, 2024 1:58 अपराह्न

printer

दुनियाभर में आज मनाया जा रहा है विश्व कपास दिवस, चीन के बाद भारत है विश्व का दूसरा सबसे बड़ा कपास उत्पादक देश

आज दुनिया भर में विश्व कपास दिवस मनाया जा रहा है। वैश्विक वस्तु के रूप में कपास के महत्व को पहचानने और दुनिया भर में कपास किसानों और कपास उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए हर साल 7 अक्टूबर को यह दिन मनाया जाता है। कपास का उपयोग मुख्य रूप से कपड़ा उद्योग में किया जाता है।

 

यह पशु चारा, चिकित्सा आपूर्ति और खाद्य तेल बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस वर्ष इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन की पाँचवीं वर्षगांठ है। वर्तमान में, भारत चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कपास उत्पादक है।