भारत दुग्ध उत्पादन में दुनिया में लगातार शीर्ष पर बना हुआ है। विश्व के कुल दुग्ध उत्पादन में लगभग 25 प्रतिशत का योगदान भारत का होता है। वर्ष 2024-25 में देश में दुग्ध उत्पादन 24 करोड 70 लाख टन से अधिक रहा है।
सरकार ने कहा है कि भारत की कृषि प्रगति को पशुधन, दुग्ध उत्पादन, मुर्गी पालन और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों से लगातार समर्थन मिल रहा है।