अक्टूबर 30, 2024 1:24 अपराह्न

printer

दीपोत्सव के अवसर पर राजस्थान के बाजारों में रौनक

दीपोत्सव के अवसर पर राजस्थान में भी रौनक है। आज रूप चतुर्दशी मनाई जा रही है। विभिन्न स्थानों पर जलाशयों और सरोवरों में स्नान कर श्रद्धालु धन धान्य और सुख समृद्धि की कामना कर रहे है। मंदिरोंबाजारोंव्यावसायिक प्रतिष्ठानों में रंग बिरंगे सजावटी सामानदीये और एलईडी की जगमगाहट सभी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। कई स्थानों पर परंपरागत रंगोली और मांडने आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।