नवम्बर 1, 2024 2:45 अपराह्न

printer

दीपावली और छठ पर्व को लेकर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा बड़ी संख्या में कई विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है

दीपावली और छठ पर्व को लेकर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा बड़ी संख्या में कई विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है। रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है, जिसका परिचालन तीन और दस नवंबर को रांची होते हुए काचीगुड़ा से दरभंगा तक होगा।

 

वापसी में यह ट्रेन 5 और 12 नवंबर को दरभंगा से प्रस्थान करेगी तथा 6 और 13 नवंबर को इसका रांची आगमन होगा। टाटानगर के एरिया रेल मैनेजर अभिषेक सिंघल ने बताया कि छठ महापर्व को देखते हुए टाटानगर से बक्सर और कटिहार के लिए दो विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन किया जाएगा।