जनवरी 27, 2026 9:58 अपराह्न

printer

दिसंबर से अब तक पश्चिम बंगाल में निपाह के केवल दो मामले: राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र ने कहा है कि पिछले वर्ष दिसंबर से अब तक पश्चिम बंगाल में निपाह के केवल दो रोगियों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि इन दो मामलों की पुष्टि के बाद, सरकार ने स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार त्वरित और व्यापक जन स्वास्थ्य उपाय शुरू किए। मंत्रालय ने कहा कि अब तक निपाह वायरस रोग का कोई अतिरिक्त मामला सामने नहीं आया है। मंत्रालय ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी आवश्यक जन स्वास्थ्य उपाय लागू हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला