केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज कहा कि दिव्यांगजनों के लिए गरिमा, सुगम्यता और समान अवसर सुनिश्चित करना एक सामूहिक जिम्मेदारी है। नई दिल्ली में आज तीन दिन के समावेशी शिक्षा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने यह बात कही। श्री प्रधान ने सीखने संबंधी चुनौतियों की शीघ्र पहचान के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि समावेशी शिक्षा केवल स्कूलों या परिवारों की जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार प्रशस्त एप्लिकेशन के माध्यम से देश भर में सभी दिव्यांग विद्यर्थियों की पहचान करने और दिव्यांगता के लक्षण वाले छात्रों को विशेष देखभाल उपलब्ध कराने पर काम कर रही है।
Site Admin | जनवरी 21, 2026 9:28 अपराह्न
दिव्यांगजनों के लिए गरिमा, सुगम्यता और समान अवसर सुनिश्चित करना एक सामूहिक जिम्मेदारी है: धर्मेंद्र प्रधान