अक्टूबर 18, 2025 10:32 अपराह्न

printer

दिवाली में दिल्‍ली मेट्रो की सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवा के समय में बदलाव किया गया

 

दिवाली के अवसर पर दिल्‍ली मेट्रो की सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवा के समय में बदलाव किया गया है। दिल्‍ली मेट्रो के अनुसार दिवाली की पूर्व संध्या पर पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर ट्रेन सेवाएँ सुबह छह बजे से शुरू होंगी।

 

इसके अलावा 20 अक्टूबर को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवा रात 10 बजे अपने गंतव्‍य के लिए रवाना होगी। वहीं, दिल्‍ली मेट्रो दिवाली के दिन बाकी समय सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएँ नियमित समय से ही चलेंगी।