दिवाली के अवसर पर दिल्ली अग्निशमन विभाग ने आग से संबंधित घटनाओं से निपटने के लिए 41 स्थानों की पहचान कर दमकल गाड़ियाँ तैनात कर दी हैं। इनमें 24 त्वरित प्रतिक्रिया वाहन शामिल हैं।
आकशवाणी से बताचीत में उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी ए. के. मलिक ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।