अक्टूबर 19, 2025 6:23 अपराह्न

printer

दिवाली के अवसर पर कल दिल्‍ली क्षेत्र के रेलवे टिकट आरक्षण कार्यालय आंशिक रूप से बंद रहेंगे

दिवाली के अवसर पर कल दिल्‍ली क्षेत्र के रेलवे टिकट आरक्षण कार्यालय आंशिक रूप से बंद रहेंगे। उत्तर रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार संसद भवन, प्रेस क्‍लब ऑफ इंडिया, रेलवे बोर्ड, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट स्थित आरक्षण केंद्र पूरे दिन बंद रहेंगे। इसके अलावा दिल्‍ली मंडल के आनंद विहार टर्मिनल, गुड़गांव, फरीदाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, पानीपत, रोहतक और नोएडा समेत करीब 40 से अधिक स्‍थानों के टिकट आरक्षण केंद्र सायंकालीन पारी में बंद रहेंगे। रेलवे ने बताया कि नई दिल्‍ली, दिल्‍ली जंक्‍शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार और दिल्‍ली सराय रोहिल्‍ला रेलवे स्‍टेशनों पर स्थित चालू टिकट आरक्षण काउंटर प्रतिदिन की तरह निर्धारित समय पर खुले रहेंगे।