मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 14, 2024 7:35 पूर्वाह्न

printer

दिवंगत नेता सीताराम येचुरी को उनके आवास पर कई दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कल नई दिल्ली में मार्क्‍सवादी कम्‍युनिष्‍ट पार्टी के दिवंगत नेता सीताराम येचुरी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री येचुरी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद नई दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान-एम्‍स में निधन हो गया था। वे 72 वर्ष के थे।

 

श्री येचुरी का पार्थिव शरीर नई दिल्‍ली में पार्टी मुख्यालय- ए. के. गोपालन भवन में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जनता के दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए रखा जाएगा। इसके बाद, उनके पार्थिव शरीर को नई दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स ले जाया जाएगा, जहां उनकी इच्छा के अनुसार इसे चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान कर दिया जाएगा।