दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज बंनसेरा पार्क, सराय काले खां में आयोजित समारोह में बिरसा मुंडा की 150वीं जयन्ती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय नेता थे। उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के रांची जिले में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जनजातियों को संगठित किया और उलगुलान आंदोलन चलाया। श्री सचदेवा ने बताया कि बिरसा मुंडा ने जनजातियों के अधिकारों और संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष किया। उनका बलिदान आज भी प्रेरणा देता है।