मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 20, 2024 7:34 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली हाफ मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हुई शुरू, लगभग छह घंटे तक यातायात को किया जाएगा नियंत्रित

दिल्ली हाफ मैराथन आज सुबह 4.45 मिनट पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई।  यह मैराथन भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, मथुरा रोड, कर्तव्य पथ, रफी मार्ग और संसद मार्ग से होते हुए स्टेडियम परिसर के बाहर समाप्त होगी। मैराथन के मद्देनजर दक्षिण और मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित रहेगा। सुबह 11 बजे तक लगभग छह घंटे तक यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। मैराथन में भाग लेने वाले लोगों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट और ग्रे लाइन को छोड़कर दिल्ली मेट्रो रेल की सेवाएं आज तड़के तीन बजकर पंद्रह मिनट से शुरू हुई।