राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2025 की शानदार शुरूआत हुई। इस मैराथन में सभी आयु वर्ग के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। मैराथन के इस 20वें संस्करण को केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी मौजूद थे।
Site Admin | अक्टूबर 12, 2025 9:29 पूर्वाह्न
दिल्ली हाफ मैराथन के 20वें संस्करण का आयोजन, 40 हजार से अधिक प्रतिभागी ले रहे हिस्सा