मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 20, 2024 7:15 अपराह्न | Marathon

printer

दिल्ली हाफ मैराथन का 19वां संस्करण राजधानी दिल्ली में आयोजित

दिल्ली हाफ मैराथन का 19वां संस्करण आज राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, भारतीय नौसेना के नौसेनाध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी और अन्य अधिकारियों ने हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन में ओलंपिक चैंपियन युगांडा के जोशुआ चेप्टेगी ने पुरुष वर्ग का खिताब जीता और महिला वर्ग में इथियोपिया की अलेमाद्दिस ईयायु ने पहला स्थान हासिल किया।

    यह मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई जो भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, मथुरा रोड, सी-हेक्सागोन, कर्तव्य पथ, रफी मार्ग और संसद मार्ग से होकर गुजरी और वापस स्टेडियम परिसर के बाहर समाप्त हुई। इस मैराथन में हजारों लोगों ने हिस्‍सा लिया।

    मीडिया से बात करते हुए भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा कि मैराथन का माहौल बहुत ऊर्जावान था और यह फिट इंडिया मूवमेंट का एक आदर्श उदाहरण है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला