दिल्ली हवाई अड्डे ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के मद्देनजर परामर्श जारी किया है। इसके अनुसार पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हो सकती है अथवा उनके समय में बदलाव भी हो सकता है।
सोशल मीडिया पोस्ट में हवाई अड्डे ने यात्रियों से एयरलाइनों की नवीनतम जानकारी के लिए केवल आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही भरोसा करने का अनुरोध किया है।