जुलाई 21, 2025 12:03 अपराह्न

printer

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों में अगले 2-3 दिन तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, बिहार, छत्तीसगढ़, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और पूर्वोत्‍तर राज्यों में कई स्‍थानों पर अगले दो-तीन दिन में तेज बारिश की संभावना है। विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ आंधी-वर्षा की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 26 तारीख तक तेज हवाओं से साथ वर्षा हो सकती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला