मौसम विभाग ने कल दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने बताया कि बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में घना कोहरा छाया रहेगा। ओडिशा, उत्तराखंड, असम और मेघालय में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने झारखंड और राजस्थान में शीत लहर की संभावना व्यक्त की है।
Site Admin | जनवरी 13, 2026 8:50 अपराह्न
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल घना कोहरा छाए रहने की संभावना