मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और पंजाब के कुछ हिस्सों में आज शीत लहर की संभावना व्यक्त की है। हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में कोहरा छाया रह सकता है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और काराइक्काल में तेज वर्षा का भी अनुमान है। केरल और माहे के कुछ हिस्सों में आज गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है। आज सवेरे सात बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 333 दर्ज किया गया।