सितम्बर 6, 2024 5:32 अपराह्न

printer

दिल्ली स्थित एडजुडिकेटिंग ऑथरिटी ने राज्य के पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव के पारिवारिक सदस्यों के नगद जमा वाले 15 खातों को फ्रीज रखने का दिया आदेश

दिल्ली स्थित एडजुडिकेटिंग ऑथरिटी ने राज्य के पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव के पारिवारिक सदस्यों के नगद जमा वाले 15 खातों को फ्रीज रखने का आदेश दिया है। इनमें उनकी पुत्री और बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद का खाता भी शामिल है। इन खातों में कुल 12 करोड़ 24 लाख रूपये जमा हैं। ईडी द्वारा दायर ओरिजनल एप्लिकेशन पर सभी पक्षों को सुनने के बाद अथॉरिटी ने यह आदेश दिया है। इडी ने अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान जब्त दस्तावेज, बैंक खातों सहित अन्य सामग्रियों को अपने पास रखने के लिए एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी में आवेदन दिया था।