भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और दिल्ली के सांसद उम्मीदवारों ने चुनाव-प्रचार अभियान के तहत आज सुबह की सैर पर निकले लोगों से बातचीत की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केशवपुरम के हटोदा राम पार्क में जनसंपर्क किया और प्रचार पोस्टर वितरित किए। उत्तर पश्चिम दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार योगेन्द्र चंदोलिया ने रोहिणी सेक्टर-16 के एक पार्क में लोगों से बातचीत की।
नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने अजमल खान पार्क करोल बाग में लोगों से संपर्क किया। अन्य प्रत्याशियों ने भी प्रचार-अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र में लोगों से बातचीत की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता सुबह-सुबह पार्कों में जाकर जनता से भाजपा का समर्थन करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का सर्वोच्च आदर्श वाक्य ‘संपर्क, समन्वय और संवाद’ है।