दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आज पल्ला क्षेत्र में यमुना नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री सिंह ने बोट के माध्यम से जलस्तर और तटीय स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को पानी के सैंपल लेकर गुणवत्ता की जांच के निर्देश भी दिए। श्री सिंह ने बताया कि राजधानी में यमुना का जल साफ और स्वच्छ करना सरकार का लक्ष्य है। सिंचाई मंत्री ने कहा कि लोगों ने बताया कि नालियों की सफाई होने के कारण इस बार जलभराव नहीं हुआ है। श्री सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जलभराव वाली सडकों की पहचान कर ली गई है, जिनकी सफाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
Site Admin | जुलाई 13, 2025 6:00 अपराह्न
दिल्ली: सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने पल्ला क्षेत्र में यमुना नदी का किया निरीक्षण