मई 21, 2025 7:17 अपराह्न

printer

दिल्ली सहित पूरे देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के सशस्त्र बलों के पराक्रम, बहादुरी और वीरता के सम्मान में दिल्ली सहित पूरे देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के तालकटोरा स्टेडियम से कर्तव्य पथ पर आज खालसा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसका नेतृत्व दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। इस यात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अलावा, दिल्‍ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और आशीष सूद सहित अन्य नेता शामिल हुए।

    इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि यह रैली भारत के वीर जवानों की साहसिक गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय सेना की यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हर देशवासी के लिए गर्व का विषय है। उन्‍होंने बताया कि आज की यह खालसा तिरंगा यात्रा भी यही संदेश देने के लिए है कि देश के सिख समाज का हर एक व्यक्ति इस मातृभूमि पर मर मिटने के लिए तैयार खड़ा है।

 

    वहीं, श्री सिरसा ने कहा कि भारतीय सेना ने जो शौर्य दिखाया है वह लोगों के लिए बडी गर्व की बात है। उन्‍होंने बताया कि आज सभी सिख समुदाय के लोगों ने सेना की शान में यह रैली निकाली है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला