फ़रवरी 10, 2026 7:15 अपराह्न

printer

दिल्ली: सहकारिता विभाग मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने थ्रिफ्ट और क्रेडिट सहकारी समितियों के साथ बैठक की

दिल्ली के सहकारिता विभाग मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने आज दिल्ली सचिवालय में थ्रिफ्ट और क्रेडिट सहकारी समितियों के साथ बैठक की। श्री सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान सहकारिता क्षेत्र के सदस्यों की भागीदारी, पारदर्शिता और वित्तीय सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सुझावों तथा प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा मिले और आम नागरिकों, विशेषकर श्रमिक तथा निम्न आय वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के अधिक अवसर प्राप्त हों।