राजधानी में दिल्ली सरकार में शिक्षा और कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने आज विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों का शुभारंभ किया। मंत्री ने जनकपुरी, चाणक्य पैलेस पार्ट 1 और जीवन पार्क बी ब्लॉक में पेयजल पाइपलाइन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं, इंदिरा पार्क और सीतापुरी क्षेत्र में पुरानी पानी की लाइन बदलने का कार्य किया। इस अवसर पर श्री सूद ने कहा कि आज जनकपुरी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में तीन करोड़ रुपये से अधिक के जल तथा सीवर कार्यों का शुभारंभ किया जा रहा है। यह उनके सरकार की प्रतिबद्धता थी, और उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान इसका पूरा वादा किया था। इस महत्वपूर्ण पहल से स्थानीय निवासियों को स्वच्छता और सुचारु जल निकासी की बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी।
Site Admin | अक्टूबर 13, 2025 5:53 अपराह्न
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों का शुभारंभ किया