दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने उत्तर-पश्चिमी जिले में आज नशामुक्ति अभियान की प्रागति और रणनीति को लेकर एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। श्री सिंह ने दिल्ली पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग को अन्य विभागों के सहयोग से नशे से प्रभावित पॉकेट्स और क्लस्टर्स को नशा मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे एरिया पूरी दिल्ली के लिए मॉडल बनेंगे। साथ ही वह ऐसे क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे।
Site Admin | अक्टूबर 13, 2025 7:55 अपराह्न
दिल्ली सरकार मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने नशामुक्ति अभियान को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की