जून 29, 2025 6:58 अपराह्न

printer

दिल्‍ली सरकार बहुत जल्द ही राजधानी में कृत्रिम वर्षा करने जा रही है- दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि दिल्‍ली सरकार बहुत जल्द ही राजधानी में कृत्रिम वर्षा करने जा रही है, जिसे लगभग 4 महीनें के अंदर पूरा कर दिया जाएगा। श्री सिरसा ने यह जानकारी आज नेहरू पार्क में प्रदूषण को लेकर एक स्थलीय निरीक्षण के बाद दिया। पर्यावरण मंत्री सिरसा ने लोक निर्माण कार्यालय मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के साथ मिलकर उन्होंने नेहरू पार्क को एक क्लीन एयर ज़ोन’ बनाने की संभावना का अध्ययन किया। हमारे संवाददाता ने बताया की यह पहल दिल्ली का पहला ‘क्लीन एयर ज़ोन’ बनने की दिशा में एक शुरुआती अध्ययन का हिस्सा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला