फ़रवरी 8, 2026 2:30 अपराह्न

printer

दिल्ली सरकार ने 500 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली-पानीपत बस सेवा शुरू की

दिल्ली सरकार ने आज 500 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली-पानीपत बस सेवा शुरू की। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बसों की कुल संख्या अब चार हजार से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2028 तक बसों की संख्या बढ़ाकर 14 हजार करने का लक्ष्य रखा है। श्रीमती गुप्‍ता ने बताया कि स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में जल्द ही एक नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू की जाएगी।

इस अवसर पर दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि 18 वर्षों के अंतराल के बाद दिल्ली सरकार ने अंतरराज्यीय बस सेवाओं को पुनः आरंभ किया है, जिससे पड़ोसी राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।