दिल्ली सरकार ने स्थानीय निकायों को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सोलह अरब 68 करोड़ 41 लाख रूपये की दूसरी क़िस्त जारी की है। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि समय पर धनराशि मिलने से दिल्ली में बेहतर नागरिक सेवाएँ सुनिश्चित होंगी। शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वित्तीय सहायता की पहली किस्त, जून 2025 में ही जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि नागरिकों को सभी बुनियादी सुविधाएँ बिना किसी देरी के प्रदान की जाएँ
शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली नगर निगम को दी जा रही वित्तीय सहायता से न केवल निगम के विकास कार्यों में तेज़ी आएगी, बल्कि कर्मचारियों को समय पर वेतन भी मिलेगा।