दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार की ‘राह-वीर योजना’ को राजधानी में भी लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायलों की मदद करने वाले नागरिकों को 25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस मानवीय पहल को प्रोत्साहन देने के लिए आर्थिक पुरस्कार की व्यवस्था की है जिससे आम नागरिक बिना किसी भय के दुर्घटना पीड़ितों की सहायता कर सकें और मानवता का परिचय दे सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना है।
News On AIR | फ़रवरी 23, 2026 10:26 अपराह्न
दिल्ली सरकार ने राजधानी में केंद्र की ‘राह-वीर योजना’ लागू करने का निर्णय लिया