दिल्ली सरकार ने राजधानी के दक्षिणी क्षेत्र में 6-लेन का एलिवेटेड रोड और दो अंडरपास बनाने की परियोजना को मंजूरी दी है। दिल्ली सचिवालय में हुई एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत एमबी रोड पर साकेत जी-ब्लॉक से पुल प्रह्लादपुर तक एक आधुनिक कॉरिडोर भी बनाया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि परियोजना को एक हजार चार सौ 71 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से अगले साल दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि इस परियोजना का निर्माण दिल्ली मेट्रो रेल निगम करेगा जिससे सड़क और मेट्रो दोनों बुनियादी ढांचों का बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस निर्माण से न केवल यातायात का दबाव कम होगा बल्कि आवागमन का समय भी उल्लेखनीय रूप से कम हो जाएगा।
Site Admin | जनवरी 21, 2026 5:11 अपराह्न
दिल्ली सरकार ने राजधानी के दक्षिणी क्षेत्र में 6-लेन का एलिवेटेड रोड और दो अंडरपास बनाने को मंजूरी दी