मई 22, 2025 6:01 अपराह्न

printer

दिल्ली सरकार ने राजधानी के विद्युत बोर्ड के 18 हजार से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मँहगाई राहत में 2 प्रतिशत वृद्धि की

दिल्ली सरकार ने राजधानी के विद्युत बोर्ड के 18 हजार से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मँहगाई राहत में 2 प्रतिशत वृद्धि की आज घोषणा की। दिल्ली विद्युत बोर्ड के 18 हजार 737 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मँहगाई राहत में यह बढ़ोत्‍तरी इस वर्ष एक जनवरी से लागू कर दी गई है जो अब 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि सरकार के इस कदम से दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशनार्थियों को न केवल आर्थिक लाभ होगा बल्कि वह अपने परिवार के खर्चों को वहन करने में भी सक्षम हो सकेंगे। ऊर्जा मंत्री ने यह भी रेखां‍कित किया कि दिल्ली सरकार न केवल कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के कल्याण की सोच रखती है बल्कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की भी रक्षा करने के लिए कृतसंकल्पित है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला