जनवरी 30, 2026 7:52 अपराह्न

printer

दिल्ली सरकार ने पानी के बिलों पर एलपीएससी माफी योजना की समयसीमा 15 अगस्त तक बढ़ाई

दिल्ली सरकार ने पानी के बिलों पर लगने वाले विलंबित भुगतान अधिभार (एलपीएससी) माफी योजना की समय सीमा को 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 अगस्त कर दिया है। नई दिल्ली में हुई आज एक प्रेस वार्ता में जल और बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि अब तक तीन लाख से अधिक उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा चुके हैं, जिसके तहत लगभग 1,500 करोड़ रूपए का ब्याज माफ किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के नागरिक सही बिल देना चाहते हैं और पारदर्शी व्यवस्था का साथ देना चाहते हैं। श्री सिंह ने कहा कि इस योजना को मिली प्रतिक्रिया यह साबित करती है कि जब प्रणाली निष्पक्ष होती है, तो लोग जिम्मेदारी से आगे आते हैं।

श्री सिंह ने बताया कि अब दिल्ली जल बोर्ड सॉफ्टवेयर को भी ठीक करने का काम कर रहा है ताकि लोग पानी का बिल चुकाने के बाद अपडेटेड बिल प्राप्त कर सकें।