फ़रवरी 11, 2026 7:54 अपराह्न

printer

दिल्‍ली सरकार ने निर्माण श्रमिकों के बच्चों को प्रदान की 12 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति

दिल्‍ली सरकार ने आज राजधानी के निर्माण श्रमिकों के बच्चों को 12 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक राशि की छात्रवृत्ति प्रदान की। एक सोशल मीडिया पोस्ट मे, मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सहयोग राशी राजधानी के 857 स्कूलों के विद्यार्थियों को दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार श्रम शक्ति का सम्मान करते हुए अंत्योदय के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। यह आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर किया गया।