फ़रवरी 10, 2026 7:30 अपराह्न

printer

दिल्ली सरकार ने किया लखपति बिटिया योजना का ऐलान,1st अप्रैल से होगी लागू

दिल्ली सरकार ने पहली अप्रैल से दिल्ली लखपति बिटिया योजना लागू करने का निर्णय लिया है। दिल्ली सचिवालय में हुई आज प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि इस योजना के अंतर्गत दिल्ली के प्रत्येक घर से दो बेटियों को उनकी शिक्षा के लिए छप्पन हज़ार तक की राशि प्रदान कराई जाएगी।

श्रीमती गुप्ता ने बताया कि इस योजना को स्नातक शिक्षा तक लागू किया जायेगा जिसके तहत राशि की परिपक्वता होने पर कम से कम एक लाख रुपये दिए जायेंगे।

इसके अलावा श्रीमती गुप्ता ने कहा कि आवेदन के लिए बेटी का टीकाकरण और मान्यता प्राप्त विद्यालय से अध्ययन अनिवार्य है। श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत सरकार एक सौ साठ करोड रुपये की राशि खर्च करेगी।

मुख्‍यमंत्री ने बताया कि इस योजना को डिजिटल किया जाएगा, जिसमें हर लाभार्थी का डेटा समय-समय पर अपडेट किया जाएगा। श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि यह योजना केवल एक आर्थिक पहल नहीं बल्‍कि दिल्‍ली की बेटियों को आत्‍मविश्‍वास देगी।