मार्च 15, 2026 8:41 अपराह्न

printer

दिल्‍ली सरकार ने एलपीजी की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

दिल्‍ली सरकार ने एलपीजी की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि यदि दिल्ली में एलपीजी की जमाखोरी होती है तो सरकार इसके खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस कठिन समय में सभी संयम बरतें और आवश्यकता होने पर वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें। उन्‍होंने कहा कि जब भी देश किसी संकट का सामना करता है, तब सभी नागरिकों को एकजुट होकर उसका सामना करना चाहिए।