दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान – आईआईटी मद्रास के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा उपस्थित रहे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिरसा ने बताया कि इस समझौते के तहत दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए फोटोकैटलिटिक स्मॉग-ईटिंग सरफेस तकनीक पर व्यापक अध्ययन किया जाएगा, जिसमें टाइटेनियम डाइऑक्साइड जैसे सुरक्षित फोटोकैटलिस्ट का उपयोग कर विशेष रूप से नाइट्रोजन आक्साइड्स गैसों को कम करने की संभावनाओं का परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले छह महीनों में इस परियोजना पर काम होगा और उसकी प्रगति की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।
News On AIR | मार्च 13, 2026 9:46 अपराह्न
दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग और आईआईटी मद्रास के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर